समीर खान बने कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री, समर्थकों ने दी बधाई

बैतूल- कांग्रेस कमेटी बैतूल के पूर्व जिलाध्यक्ष कद्दावर नेता समीर खान को प्रदेश कांग्रेस कमेटी में महामंत्री बनाया गया है। इसकी सूचना मिलते ही समीर खान के समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई। चिचोली आलमपुर के वरिष्ठ कांग्रेसी अकरम पटेल अपने समर्थकों के साथ बैतूल पहुंचे और समीर खान का फूल मालाओं से स्वागत किया। महा मंत्री बनाए जाने सूचना मिलने बाद दिन भर लल्ली चौक जामा मस्जिद के पास समीर खान को बधाई देने वालों का तांता लेगा रहा।

समीर खान ने प्रदेश महामंत्री बनाए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का आभार व्यक्त किया है। बधाई देने वालों में जनपद पंचायत अध्यक्ष सरस्वती कड़ियां, उपाध्यक्ष सुनीता दीपक बारस्कर, रामप्रसाद पटेल, आलमपुर सरपंच पतिराम गुलाबराव, पाठाखेड़ा सरपंच बिहारी लाल, पूरन लाल कड़िया, राजू जमाने, मानक, दिनकर, उप सरपंच कैलाश आर्य, आमला से महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा अतुलकर, सेवादल के अध्यक्ष जितेंद्र शर्मा, वीरेंद्र भारती सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल है।

153 Views

Leave a Reply