खंडवा- रक्षाबंधन के पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश की लाडली बहनाओ प्रेम का प्रतीक राखी का तोहफा दिया उन्होंने लाडली बहन योजनांतर्गत अब 1250 रुपए प्रतिमाह दिए जाएंगे उन्होंने ढाई सौ रुपए प्रत्येक महिला के खाते में सिंगल क्लिक के माध्यम से जमा किए, साथ ही लाडली बहनो को एक और सौगात रक्षाबंधन के अवसर पर दी जिसमें अब गैस सिलेंडर 450 रुपए में देने का कहा गया है समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं के बीच यह घोषणा की जिला मुख्यालय खंडवा में भी नगर निगम परिसर में निगम प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण उपस्थित बहनों को दिखाया गया, आयोजित कार्यक्रम में स्वागत भाषण योजना के अध्यक्ष विक्की बावरे द्वारा प्रस्तुत किया गया, इस अवसर पर यूपी के विधायक सुरेंद्र कुशवाहा परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा, जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल, राजेश तिवारी ,पार्षद श्रीमती लालवानी ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लाडली बहनों को शुभकामना दी एवं कहा कि प्रदेश का पहला मुख्यमंत्री है जो महिलाओं की चिंता करता है जन्म से लेकर शादी तक की महिलाओं की चिंता प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री चौहान कर रहे हैं लाडली बहन के माध्यम से हर महिला के खाते में अब 1250 रुपए प्रतिमा जमा होंगे राखी के तोहफे के रूप में उन्होंने 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने की घोषणा की आप सबका दायित्व है कि जो आपका सम्मान कर रहा है उसका साथ आप सबको देना है प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि सावन के पवित्र अवसर पर बहनों को 450 रूपये में रसोई गैस सिलेण्डर मिलेगा।
बाद में स्थायी व्यवस्था की जाएगी ताकि बहनें परेशान न हों। गाँव में निःशुल्क भूखंड और शहरों में अतिक्रमण से मुक्त जमीन पर भूखंड बहनों को दिये जाएंगे। मुख्यमंत्री आवास योजना में भी लाभ दिया जायेगा। सितंबर तक बढ़े हुए बिजली बिल की वसूली नहीं होगी। सिर्फ सौ रूपए तक बिल आएगा। मजरों-टोलों में जिनके घर बिजली नहीं है, वहाँ बीस घर की बस्ती में भी बिजली दी जाएगी। बिजली देने के लिए 900 करोड़ रुपए की व्यवस्था की गई है। शासकीय विभागों में अन्य पदों पर भी 35 प्रतिशत नियुक्तियाँ महिलाओं की होगी। बहनों को प्रतिनिधित्व देने का काम करेंगे। लाड़ली बेटियों को मामा पढ़ाएगा। उनकी फीस भरवाई जाएगी, ताकि बेटियाँ भी ठीक से पढ़ सकें। जितनी भी लाड़ली बहना हैं वे सभी आजीविका मिशन के अंतर्गत आएंगी, उन्हें लोन भी मिलेगा जिससे वे अपना काम शुरू कर सकें। इस लोन का ब्याज मध्यप्रदेश की सरकार
गांवों में बहनों को रहने के लिए भू-खंड देगी। शहर में माफिया से छीनी गई भूमि पर बहनों के रहने के लिए प्लॉट दिया जाएगा। बढ़े हुए बिजली बिलों की वसूली बहनों से नहीं की जाएगी, बढ़े बिजली बिलों से बहनों को मुक्ति मिलेगी। सभी अतिथियों का स्वागत निगम आयुक्त नीलेश दुबे, उपयुक्त सचिन सिटोले योजना प्रभारी नवनीत शुक्ला द्वारा किया गया अतिथियों द्वारा सभी लाडली बहनाओं पर पुष्प वर्षा की गई आयोजित कार्यक्रम में परिषद अध्यक्ष अनिल विश्वकर्मा एमआईसी सदस्य विक्की बावरे सोमनाथकाले राजेश यादव ,अनिल वर्मा, सेवा दास पटेल, राजेश तिवारी अरुण सिंह मुन्ना, प्रवक्ता सुनील जैन सुधांशु जैन आशीष राजपूत पार्षद प्रकाश यादव वेद प्रकाश मालाकार सादिक बाठीया अन्य पार्षदों के साथ बड़ी संख्या में लाडली बहन उपस्थिति कार्यक्रम का संचालन सोमनाथ कल द्वारा किया गया एवं आभार आयुक्त नीलेश दुबे ने माना
Views Today: 2
Total Views: 108

