Skip to content
Saturday, 10 October 2026
देवास

खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा त्योहारों के दृष्टिगत खाद्य प्रतिष्ठानों से लिए नमूने

1 min read
Text Size:

देवास-  आगामी त्योहारों के दृष्टिगत कलेक्टर  ऋषव गुप्ता के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा खाद्य एवं औषधि विभाग द्वारा जिले के विभिन्न प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर खाद्य सामग्रियों के सैम्पल लिए जा रहे हैं। अभिहीत अधिकारी जिला देवास श्रीमती निर्मला सोमकुंवर ने बताया कि आगामी रक्षाबंधन त्यौहार पर आम जनता को मिलावट रहित एवं शुद्ध खाद्य पदार्थ प्राप्त हो इस हेतु मिलावट से मुक्ति अभियान के अंतर्गत खाद्य एवं औषधि प्रशासन के जांच दल द्वारा संपूर्ण जिले में नमूना एवं निरीक्षण कार्यवाही निरंतर की जा रही है।

इसके अंतर्गत दिनांक आज माहेश्वरी स्वीट्स जवाहर चौक देवास से बर्फी-पेड़ा, मधुर स्वीट्स उज्जैन रोड देवास से मिल्क केक, पेड़ा के लीगल नमूनें एवं नमकीन सेंव और दूध कतली के सर्विलेंस, आनंद स्वीट्स आनंदबाग देवास से मावा कतली, एवं नमकीन सेंव लूज के सर्विलेंस नमूनें  अपना स्वीट्स मोतीबंगला देवास से बेसन चक्की एवं खोपरापाक के लीगल नमूनें  सुरेन्द्र ठाकुर द्वारा लिए गये।

152 Views
What do you think?

Leave a Reply