Skip to content
Saturday, 28 November 2026
देवास

बचपन से नही है पिता का साया, संभाली घर की जिम्मेदारी, कड़ी मेहनत के बाद नेहा मोदी का बीएसएफ में हुआ चयन

2 min read

देवास-  जीवन में किसी बड़ी उपलब्धि हांसिल करने में सिर पर पिता का साया होना जरूरी है। पिता के साये के बिना जिंदगी विरान हो जाती है। बचपन से पिता का साया नही होने के बाद भी नेहा ने हार नही मानी। हां हम बात कर रहे है देवास के बालगढ़ में रहने वाली नेहा मोदी की। बचपन में ही नेहा मोदी के पिता संजय मोदी का निधन हो गया। घर में ग्रहणी माँ के अलावा एक छोटे भाई की जवाबदारी सिर पर थी। लेकिन पिता के निधन के बाद नेहा ने पीछे मुडक़र नही देखा। नेहा का सपना था कि वह अपने परिवार के लिए कुछ बड़ा करके दिखाए। नेहा ने घर संभालने के साथ अपनी पढ़ाई व मेहनत जारी रखी। नेहा ने मन लगाकर बीएसएफ की तैयारी की। तैयारी के बाद वर्ष जनवरी 2023 में परीक्षा दी।

 दिन नेहा का बीएसएफ में चयन हुआ। नेहा 28 अगस्त को बीएसएफ के लिए ज्वाइनिंग करेगी। समाज अध्यक्ष चिंतामण पटेल ने बताया कि नेहा की यह उपलब्धि समाज के अन्य युवाओं व युवतियों के लिए प्रेरणा है। नेहा ने बीएसएफ में चयनित होकर परिवार के साथ मोदी समाज का नाम देवास जिले सहित प्रदेशभर में रोशन किया। नेहा की उपलब्धि पर समाज सचिव दिनेशचंद्र मोदी, कोषाध्यक्ष श्याम कुमार मोदी  चिंतामण मोदी, धर्मेन्द्र मोदी, मनोहर मोदी, विकेश मोदी, विजय मोदी, योगेश मोदी, फौजी दीपक मोदी सहित समाजजनों, परिवारजनों, क्षेत्रवासियों सहित इष्ट मित्रों ने बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।

208 Views
208 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply