गर्विता जोशी का हुआ सम्मान

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास-  औदुम्बर ब्राह्मण समाज की मासिक पत्रिका औदुम्बर वाणी द्वारा आयोजित एक गरिमामय कार्यक्रम में एमआईटी कॉलेज उज्जैन में कार्यरत प्रो. गर्विता जोशी का पीएचडी करने पर सम्मान किया गया। ज्ञातव्य है कि गर्विता के पति  प्रो. क्षितिज जोशी देवास का 8 वर्ष पूर्व ब्रेन हेमरेज का ऑपरेशन हुआ था। कुछ साइड इफेक्ट्स की वजह से वे अब अपने कक्ष तक ही सीमित रह गए हैं। इसी दौरान गर्विता के ससुर का देहांत हो जाता है। गर्विता हार नहीं मानती है।

परिवार की जिम्मेदारियां को निभाते हुए देवास से उज्जैन प्रतिदिन अपडाउन करते हुए अपनी पढ़ाई जारी रखती है तथा उदयपुर राजस्थान से अपनी पी एच डी की डिग्री प्राप्त कर लेती है। इस अवसर सम्मान समारोह में सुप्रसिद्ध साहित्यकार राकेश शर्मा, सदाशिव कौतुक, पत्रकार सतीश जोशी, जय द्विवेदी एवं वाणी के संपादक अशोक चौधरी, प्रबंधक ओम चौधरी, समाजसेवी प्रदीप जोशी, वरिष्ठ नागरिक मंच अध्यक्ष जगदीशचंद्र जोशी, औदुम्बर ब्राह्मण महासभा देवास अध्यक्ष राधेश्याम जोशी एवं आशुतोष शर्मा आदि उपस्थित थे।

140 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!