हर 5 किमी. की परिधि में होगी बैंकिंग सेवा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

खरगोन- कलेक्टर  शिवराज सिंह वर्मा की अध्यक्षता में विशेष जिला स्तरीय बैंकर्स समीक्षा एवं सलाहकार समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के सभी वयस्कों के बैंक खाते खोलने और सभी गांव के 5 किलोमीटर के दायरे/परिधि में बैंकिंग सुविधा उपलब्ध कराने का रोडमैप तैयार करने पर चर्चा की गई। इसके अलावा जिले में 10 नए बैंक खोलने की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इन बैंकों को खोलने के लिए भवन उपलब्ध कराने के लिए चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वर्मा ने कहा कि स्थानीय जनपद सीईओ से भवन के लिए समन्वय करे। साथ ही 5 किमी. के दायरे में बैंकिंग सुविधा के लिए सभी बैंकों की वर्तमान उपलब्धता सूची प्रदान की जाए। सभी वयस्कों के बैंक खाते खोलने के लिए स्थानीय महाविद्यालय सहित अन्य निकायों की महाविद्यालय आदि में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाए। इसके अलावा बचे नागरिकों के लिए भी विशेष कैम्प करें। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा, नाबार्ड के श्री पाटिल, कृषि उपसंचालक  एमएल चौहान, व्यापार एवं उद्योग विभाग के महाप्रबंधक  एआर सोनी व सभी बैंकर्स उपस्थित रहे।

जिले के ग्रामीण इलाकों में 10 नए बैंक खोले जाएंगे

एलडीएम  सुमेरसिंह सोलंकी से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 10 नए बैंक खोले जाएंगे। नवीन बैंक अंतर्गत पलासखुर्द व पनवाडा में बैंक ऑफ बड़ौदा, चौपाली व सपाटिया में पंजाब नेशनल बैंक, बोरवल और कोटबैड़ा में एसबीआई बैंक, देवनलिया में कैनरा बैंक, धूपा बुजुर्ग में यूको बैंक तथा रूपगढ़ व मलगांव में यूबीओआई बैंक की नवीन ब्रांच खोली जाएगी।

82 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!