Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

बकाया राशि जमा नही होने पर कुर्की व नल कनेक्शन विच्छेद की कार्यवाही करें-आयुक्त

2 min read
Text Size:

देवास-  नगर निगम की आय के प्रमुख स्त्रोत संपत्तिकर, जलकर सहित कचरा संग्रहण शुल्क, निगम स्वामित्व की दुकान किराया की वसुली की समीक्षा आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा निगम बैठक हॉल मे निगम संपत्तिकर अधिकारियो, राजस्व निरीक्षको, सहायक राजस्व निरीक्षको व उनके सहायकों के साथ बैठक आहूत की गई। आयुक्त द्वारा संपत्तिकर, जलकर उपभोक्ताओ के बडे बकायादारो के साथ ही औद्योगिक इकाई के संपत्तिकर के बकायादारो की जानकारी ली गई। आयुक्त ने राजस्व निरीक्षको व उनके सहायको से कहा की सौंपे गये लक्ष्यो अनुरूप वसुली करें तथा बडे बकायादारो से वार्डाे मे सम्पर्क कर बकाया करो की वसुली करें। इसी प्रकार औद्योगिक इकाइयों के बडे बकायादारो से भी सम्पर्क कर संपत्तिकर की बकाया राशि जमा करायें।

भवन, भूमि व औद्योगिक ईकाईयो के स्वामियो द्वारा बकाया करो की राशि जमा नही की गई है उन बकायादारो से बकाया करो की राशि जमा करायें। राशि जमा नही होने की स्थिती मे कुर्की जैसी कार्यवाही प्रस्तावित करने के निर्देश आयुक्त ने दिये। इसी प्रकार जलकर के बकायादारो द्वारा राशि जमा नही करने की स्थिती मे नल कनेक्शन विच्छेद करने की कार्यवाही की जाने के भी निर्देश दिये गये। आयुक्त ने कहा की रहवासी क्षेत्रो मे करदाताओ से सम्पर्क करते समय यह भी देखें की उनके द्वारा अपने घरो, प्रतिष्ठानो मे सीवरेज कनेक्शन कराया गया है अथवा नही,अगर सीवरेज कनेक्शन नही कराया है तो उन्हें सीवरेज कनेक्शन करवाये जाने हेतु प्रेरित भी करें।

143 Views
What do you think?

Leave a Reply