कांग्रेस के कूट रचित ट्वीट के खिलाफ भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने एसपी से की शिकायत

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM
बैतूल-  मध्य प्रदेश कांग्रेस के अधिकृत ट्वीटर एमपी कांग्रेस के ट्विटर में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नाम पर कूटरचित ट्वीट करने के मामले में बैतूल में भी सियासत गरमा गई है भाजपा विधि प्रकोष्ठ ने पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ चौधरी को एक शिकायत आवेदन देकर दोषी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्यवाही करने का आग्रह किया है। जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ दिलीप यादव अधिवक्ता ने बताया कि  कुशाभाऊ ठाकरे सभागृह भोपाल में गृहमंत्री अमित शाह द्वारा एक भाषण दिया गया था, जिसमें उनके द्वारा कांग्रेस शासन के दौरान किए गए घोटालों को क्रमवार बताया गया था। गृहमंत्री अमित शाह के भाषण में उल्लेखित किए गए तथ्यों के साथ कूटरचना करते हुए उसे लिखित रूप से कांग्रेस आईटी सोशल मीडिया सेल द्वारा अपने अधिकृत ट्वीट हैंडल एमपी कांग्रेस से पोस्ट किया है जिसमें लिखा है कि ” हमने राफेल लड़ाकू विमान खरीदी घोटाला किया मध्य प्रदेश को झूठ उत्पादन में नंबर वन बनाया है अमित शाह”। इस कूटरचित पोस्ट को कांग्रेस के आईटी सेल एवं सोशल मीडिया विभाग द्वारा उपरोक्त ट्वीट को शेयर कर प्रचारित प्रसारित किया जा रहा है।
 संदोष राजनीतिक लाभ लेने का प्रयत्न
भाजपा विधि प्रकोष्ठ जिला संयोजक दिलीप यादव ने आरोप लगाया कि उपरोक्त कृत्य के माध्यम से कांग्रेस के आईटी व सोशल मीडिया विभाग द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव में मतदाताओं को षडयंत्रपूर्वक भ्रमित कर संदोष राजनीतिक लाभ प्राप्त करने का प्रयत्न किया जा रहा है तथा भारतीय जनता पार्टी की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस अधीक्षक से आवेदन के माध्यम से आग्रह किया गया है कि संबंधित के विरुद्ध आपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में दिलीप यादव अधिवक्ता जिला संयोजक भाजपा विधि प्रकोष्ठ, जयदीप रूनवाल अधिवक्ता जिला सह संयोजक, शीतल गोस्वामी अधिवक्ता जिला कार्यकारणी सदस्य विधि प्रकोष्ठ, विपिन यादव अधिवक्ता बैतूल विधान सभा प्रभारी विधि प्रकोष्ठ, अरविंद सिंह कुशवाह नगर संयोजक विधि प्रकोष्ठ, पवन मालवीय अधिवक्ता नगर संयोजक विधि प्रकोष्ठ चिचोली, सुनीता अंबुलकर अन्य अधिवक्ता विधि प्रकोष्ठ मौजूद रहे।
216 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!