Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

स्वच्छता के कार्यो का आयुक्त द्वारा सतत निरीक्षण

2 min read
Text Size:

देवास-  स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को दृष्टिगत रखते हुए साफ—सफाई कार्य मे ओर अधिक कसावट लाकर शहर की सफाई व्यवस्था चाक चौबंद रहे इसी उद्देश्य को लेकर सफाई कार्यो का आयुक्त रजनीश कसेरा के द्वारा सतत रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। जिसके अन्तर्गत  आयुक्त द्वारा वार्ड क्रमांक 38 के अन्तर्गत भवानी सागर का पैदल भ्रमण कर निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात वार्ड 38 के सम्पूर्ण क्षेत्र से कचरा एकत्रित कर विक्रमसभा भवन के पास स्थित कचरा पाईंट जहां कचरा एकत्रित कर ट्रेंचिंग ग्राउंड पर पहुंचाया जाता है उस पाईंट का निरीक्षण कर स्वास्थ्य अधिकारी जितेन्द्र सिसोदिया,स्वच्छता निरीक्षक,वार्ड दरोगा

तथा वहां कार्य कर रहे सफाई मित्र से जानकारी ली जाकर स्वास्थ्य अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिये तथा वार्ड मे ही स्थित बेकलेन की विशेष रूप से सफाई करवाई जाकर स्वच्छता के स्लोगन बनाकर बेकलेन को ओर अधिक सुन्दर बनाये जाने के भी निर्देश दिये गये तथा जवाहर चौक के क्षेत्र का भी पैदल भ्रमण आयुक्त द्वारा किया गया। इसके पश्चात वार्ड 32, 33, 34, 37 के क्षेत्रो का निरीक्षण किया तथा इन वार्डो के प्रमुख स्थानो की विशेष रूप से सफाई करवाई जाने के साथ ही गार्डनो के रखरखाव के निर्देश दिये गये। आयुक्त के निरीक्षण के दौरान निगम उपयंत्री श्याम सुन्दर रघुवंशी, स्वच्छता निरीक्षक ओमप्रकाश पथरोड व वार्ड दरोगा उपस्थित थे।

119 Views
What do you think?

Leave a Reply