Skip to content
Friday, 27 November 2026
देवास

हमें हमारी सामाजिक सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखना आवश्यक है- अविमुक्तानंद जी महाराज

2 min read

देवास- सनातन धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मप्र जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था द्वारा स्नेह यात्रा देवास विकासखण्ड की निकाली जा रही है। नवांकुर संस्था अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि यात्रा में मुख्य रूप से परम पूज्य गुरुदेव अविमुक्तानंद जी महाराज राज्य मंत्री द्वारा प्राप्त शामिल हुए। गुरूदेव ने घर-घर जाकर धर्म रक्षा के सूत्र बताए और सनातन धर्म चेतना के प्रति लोगों को जागृत किया। गुरूदेव ने अपने प्रवचन में कहा, कि हमें हमारी सामाजिक सांस्कृतिक विरासत को सहेज कर रखना आवश्यक है। हमारे शास्त्र अनुसार हमारी प्राचीन सभ्यता, संस्कृति, परंपराओं एवं मान्यताओं को मानते हुए हमें समाज में सदभाव बनाए रखना है। यात्रा में बड़ी संख्या में जिलेभर से लोग शामिल हुए। यात्रा के दौरान संकीर्तन सत्संग, रक्षा सूत्र, बंधन, तिलक स्वागत और संवाद आदि कार्यक्रम हो रहे है।

यात्रा ग्राम मंगरोला, दत्तोत्तर, विजयगंज मंडी, हेबतपुरा, नलेसरा, लसूडिया, सोडा, नकलन महादेव, रालामंडल, कोलूखेड़ी, सुतारखेड़ा, कबाड़ी धाम, शिवगढ़, मेंढकी आदि स्थानों पर होते हुए देवास पहुंची। यात्रा में मप्र जन अभियान परिषद जिला देवास के सभी सामाजिक कार्यकर्ता ने सहभागिता रही। यात्रा में ग्राम विकास प्रतिष्ठान समिति एवं नवांकुर संस्थाओं ने भी सहभागिता की। यात्रा में जिला समन्वयक देवेंद्र शर्मा, ब्लॉक समन्वयक नीलम सोनी, राजेश सिसोदिया, नीरज द्विवेदी, मेंटर्स केपी सिंह राजपूत सहित संस्था सदस्य उपस्थित थे। यात्रा का अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया गया। स्नेह यात्रा के सफल आयोजन में विजयगंज मंडी पुलिस प्रशासन, जनपद सीईओ, जिला पंचायत बीएलओ, सरपंच, उप सरपंच, सचिव, रोजगार सहायक आदि की अहम भूमिका रही।

206 Views
206 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply