अनोखा तीर हरदा। मौसम के करवट बदलते ही अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ने लगी है। इन दिनों सरकारी अस्पताल में सर्दी, खांसी, जुकाम के साथ बुखार वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जांच में चाहे बुखार वाले मरीजों में मलेरिया नहीं मिल रहा। मगर डॉक्टर्स एहतियाती तौर पर ऐसे बीमार मरीजों को एंटी मलेरिया ड्रग देकर ठीक कर रहे हैं ताकि यह लौटकर न आए।
पीलिया व उल्टी दस्त की बढ़ी शिकायत
चिकित्सकों का कहना है कि प्रतिदिन ओपीडी में जितने मरीज पहुंच रहे हैं, उनमें 10 से 15 फीसदी मरीज में पीलिया की शिकायत देखी जा रही है। जबकि 15 से 20 फीसदी में उल्टी, दस्त की शिकायत आ रही है। यह सभी परेशानियों उमस भरी गर्मी में पानी की कमी और खराब खान पान से हो रही है। दूषित भोजन शरीर में पहुंचकर पेट संबंधी बीमारियां पैदा करता है।
72 Views

