Skip to content
Friday, 27 November 2026
हरदा

गुरव समाज का शपथ ग्रहण समारोह आज

1 min read

 

 

अनोखा तीर, हरदा। गुरव समाज मध्यप्रदेश के नवगठित प्रादेशिक संगठन का शपथ ग्रहण समारोह रविवार के दिन आयोजित किया जाएगा। जिसमें पूरे मध्यप्रदेश से पदाधिकारी और समाजजन शामिल होने वाले है। आयोजन बहुत ही भव्य रूप में किया जा रहा है। साथ संगठन की प्रथम बैठक भी आयोजित की जाएगी। जिसमें गुरव समाज के उत्थान व नियमावली पर विशेष चर्चा की जाएगी। गुरव समाज हरदा के मीडिया प्रभारी हेमन्त मोराने ने बताया कि शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 20 अगस्त रविवार को स्थानीय एक होटल में आयोजित किया गया है। उल्लेखनीय है कि विगत दिनों 9 जुलाई को प्रदेश की 16 पंचायतों द्वारा बलराम काले प्रदेशाध्यक्ष, प्रकाश पांजरे उपाध्यक्ष, महेश पांजरे महासचिव एवं दिनेश बड़ोदिया कोषाध्यक्ष पद पर निर्वाचित किए गए थे। प्रदेशाध्यक्ष द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित कर दी गई थी। उक्त आयोजन में सभी पदाधिकारी, कार्यसमिति सदस्य एवं संरक्षक शपथ लेंगे एवं समारोह में सम्पूर्ण मध्यप्रदेश की 16 पंचायतों जिसमें हरदा के साथ टिमरनी, खण्डवा, इंदौर, बड़वानी, सनावद, बड़वाह, खरगोन, सेंधवा, निसरपुर, उज्जैन, बुरहानपुर के अध्यक्ष एवं उनकी कार्यकारिणी व समाज के वरिष्ठ समाज सेवक, पदाधिकारी समारोह में शामिल होंगे।

109 Views
109 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply