चार फीट के शिवलिंग को जल अभिषेक पूजा अर्चना कर अयोध्या के लिए किया रवाना

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

ओंकारेश्वर-  नर्मदा से निकले नर्मदेश्वर महादेव नजर निहाल आश्रम से राष्ट्रीय राष्ट्रीय संत नर्मदानंद जी बाब जी संतो व वैदिक ब्राह्मणों के गगनभेदी मंत्रोच्चार द्वारा पूजन अभिषेक के बाद ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर मममलेश्वर से  अभिषेक पूजा अर्चना करने के पश्चात  नजर निहाल आश्रम से रवाना  किया । समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि मध्य प्रदेश यह धार्मिक यात्रा  22 अगस्त तक मध्य प्रदेश एवं उत्तर प्रदेश के विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए अयोध्या पहुंचेगी, प्रथम पड़ाव ज्योतिलिंग उज्जैन ,दूसरा ब्यावरा, तीसरा पडाव शिवपुरी, चौथा पड़ाव कानपुर अयोध्या होगा। राष्ट्रीय संत नर्मदानंद जी वह अन्य संतों के साथ जिले की प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल मांधाता विधायक नारायण पटेल बड़वाह सनावद विधायक सचिन बिरला सेवादास पटेल के साथ ही ओमकारेश्वर के जनप्रतिनिधियों ने पूजा अर्चना करते हुए इस यात्रा को रवाना किया


22 तक धार्मिक यात्रा बोल बम हर हर महादेव जय नर्मदेश्वर के जय घोष से मध्य प्रदेश से उत्तर प्रदेश गूंजेगा ,नर्मदानंद जी बाब जी ने कहा नर्मदा जी में निकलने वाला हर पत्थर कंकड़ है हमारा सौभाग्य है नर्मदेश्वर शिवलिंग अयोध्या 23 अगस्त को पहुंचेंगा तथा रामेश्वर के नाम से स्थापित होंगे अयोध्या के राम मंदिर तक  नर्मदेश्वर महादेव को अयोध्या तक पहुंचाने का सौभाग्य मध्य प्रदेशनिवासियों तथा हमें मिला है। बड़े गौरव की बात है। भोपाल के महंत अनिला नंद जी महाराज एवं दाती महाराज ने नजर निहाल आश्रम पहुंचकर अयोध्या जा रहे शिवलिंग को लेकर बापू जी से चर्चा की तथा दर्शन लाभ लिए।

Views Today: 2

Total Views: 116

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!