Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
देवास

समाज को संगठित के उद्देश्य से चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु समाज की बैठक सम्पन्न, कार्यकारिणी गठित

1 min read

देवास-  चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु समाज की बैठक विगत दिनों सम्पन्न हुई। बैठक के दौरान समाज के लोगो को संगठित करने एवं विकास के उद्देश्य को पूर्ण करने को लेकर  कार्यकारिणी का गठन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के पूजन से हुआ। बैठक में मुख्य रूप से समीर गुप्ते अध्यक्ष अखिल भारतीय सीकेपी सहित मध्यभारत एवं सीकेपी समाज इंदौर के कार्यकारणी के पदाधिकारी विशेष रूप से उपस्थित थे। वैभव कर्णीक ने उपस्थित अतिथियों का शब्दों से स्वागत किया।

चान्द्रसैनीय कायस्थ प्रभु के गठन की रूपरेखा अंतर्गत बैठक में उपस्थित सदस्यों की सर्वानुमति से विजय दिघे अध्यक्ष, वसंतराव गुप्ते उपाध्यक्ष, हर्षदा कर्णीक सचिव, श्रीमती पूनम गुप्ते, सह-सचिव, संतोष कर्णीक कोषाध्यक्ष, रोहित नविन गुप्ते, मंदाकनी प्रधान, निलेश दिघे, मनीष नाडकर, वैभव कर्णीक, धवल दिघे मुख्य कार्यकारणी सदस्य के रूप में सर्वानुमति से मनोनीत हुए। सभी वरिष्ठजनों ने समाज को नावाचार की भावना हेतु प्रेरित किया एवं संगठन के नवीन पदाधिकारियों को शुभकामनायें दी। संचालन श्रीमती पूनम गुप्ते ने किया। आभार नीलेश दिघे ने माना। उक्त जानकारी रोहित गुप्ते ने दी।

91 Views
91 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply