Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

स्व.राजीव गांधी जी की जन्मजयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनायेगी कांग्रेस

1 min read
खंडवा- 20 अगस्त 2023 को देश के जन-जन के प्रिय नेता, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री  राजीव गांधी जी की 79वीं जयंती सद्भावना दिवस के रूप में मनाई जाएगी।
       शहर कांग्रेस अध्यक्ष डॉ मुनीश मिश्रा ने बताया कि भारत के निर्माण में  राजीव गांधी जी का महान योगदान रहा है । वे संचार क्रांति के जनक रहे, उन्होंने पंचायतीराज संस्थाओं को उन्नत किया और देश में कम्प्युटर और टेलीकम्युनिकेशन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रयास किया जिससे देश के युवाओं को एक नई दिशा मिली है । उनके प्रधानमंत्रीत्वकाल में देश के निर्माण में अदभुत सफलता प्राप्त की है । उनके जन्म दिन के अवसर पर उनके किये गए कार्यों एवं योगदान को याद किया जाना उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि होगी ।
     जिला कांग्रेस प्रवक्ता प्रेमांशु जैन ने बताया कि  20 अगस्त रविवार को राजीव गांधी जी की जन्मजयंती पर प्रातः 9 बजे कांग्रेस कार्यालय गांधी भवन में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने पार्टी के सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी ,सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं से गांधी भवन पधारकर श्रद्धांजलि अर्पित करने का अनुरोध किया है।
104 Views

Leave a Reply