Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

दुरस्थ वनग्राम चट्टू बट्टू में 298 मरीजों का किया स्वास्थ्य प्रषिक्षण

1 min read

खण्डवा-  खालवा ब्लॉक के दुरस्थ वनग्राम चट्टू बट्टू में स्वास्थ्य शिविर लगाकर ग्रामीणजनांे का निःषुल्क उपचार किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी.जुगतावत ने बताया कि षिविर में जिला अस्पताल खंडवा व ब्लॉक के चिकित्सको ने निःषुल्क जांच कर 298 मरीजों का ईलाज किया। खालवा के सीबीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने कहा कि ऐलोपेथी पद्धति से 168 व आयुष पद्धति से 130 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निःषुल्क दवाई वितरित की गई।

षिविर में आये 41 मरीजों की पैथालॉजी जांच भी की गई। षिविर में एमडी मेडिसीन डॉ. कुलदीप, दंत चिकित्सक डॉ. स्वीटी तिर्की, डॉ. अभिषेक जाट, डॉ. भावना पाटील, आरबीएसके से डॉ. इरफान शेख, आयुष से डॉ. विनोद रेवा पाटील, डॉ. देवकरण, डॉ. रवीन्द्र जायसवाल, नर्सिंग ऑफिसर संजय चंदेल मौजूद थे। षिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजना की जानकारी भी ग्रामीणजनों को दी गई।

87 Views

Leave a Reply