Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

कांग्रेस पार्षद दल ने आयुक्त का स्वागत कर समस्याओं पर की चर्चा

1 min read
Text Size:

देवास-  कांग्रेस पार्षद दल का प्रतिनिधि मण्डल  नगर निगम पहुंचा। जहां नेता प्रतिपक्ष राहुल पंवार के नेतृत्व में नवागत आयुक्त रजनीश कसेरा से भेंटकर स्वागत किया। पंवार ने बताया कि सर्वप्रथम कांग्रेस के समस्त पार्षदों का परिचय निगम आयुक्त से कराते हुए गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। तत्पश्चात कांग्रेस पार्षदो ने शहर की समस्याओ से आयुक्त को अवगत कराते हुए आग्रह किया कि पूर्व में कांग्रेस पार्षदों के वार्डो में निर्माण कार्य, विकास कार्य में जो पूर्व में पक्षपात हुआ है वह अब न हो।

साथ ही शहर में सफाई कर्मचारी, स्वच्छता, स्ट्रीट लाइट, रोड, नाले, जल जमाव अन्य समस्याओं से अवगत कराया व हमारा देवास स्वच्छता में कैसे नम्बर 1 पर आये उस पर चर्चा की। इस अवसर पर कांग्रेस पार्षद प्रतिनिधि राजेश दाँगी ,आबिद ख़ान ,प्यारेमियाँ पठान, वसीम हुसैन, डाक्टर श्याम पटेल, रितेश विजयवर्गीय आदि उपस्थित थे।

116 Views
What do you think?

Leave a Reply