सिवनी मालवा में आज निकलेगी ट्रैक्टरों के साथ विशाल तिरंगा यात्रा

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

 

अनोखा तीर, सिवनी मालवा। भाजपा ने पूरे देश में विगत 9 अगस्त से 30 अगस्त तक मेरी माटी मेरा देश अभियान शुरू किया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सेंचुरी के बाद के तीसरे मन की बात कार्यक्रम में पूरे देश भर में इस अभियान को मनाने की बात कही थी। पूरे देश में इस अभियान के तहत कार्यक्रम तो हो रहे हैं। लेकिन मध्यप्रदेश के नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा नगर में भाजपा कार्यकर्ता और किसान बड़े विचित्र अंदाज में मेरी माटी मेरा देश अभियान को मना रहे हैं। यहां भाजपा के कार्यकर्ता और किसान दोनों मिलकर 2000 ट्रैक्टरों से अधिक की तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकल रहे हैं। इस यात्रा के संयोजक और सिवनी मालवा विधानसभा से भाजपा की टिकट पर दावेदारी करने वाले प्रतिष्ठित समाजसेवी एवं किसान नेता यशवंत पटेल बताते हैं कि पिछले वर्ष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में हर घर तिरंगा अभियान चलाया था। जो काफी सफल रहा था। इस बार मध्यप्रदेश में मेरी माटी मेरा देश अभियान चल रहा है। उसी के तहत नर्मदापुरम जिले के सिवनी मालवा में इस विशाल ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा का आयोजन 19 अगस्त को सिवनी मालवा में किया जा रहा है। इस टैक्टर तिरंगा यात्रा में पार्टी के कार्यकर्ता और क्षेत्र के किसान अपने-अपने गांवों से अपने-अपने ट्रैक्टर और उसके साथ गांव की मिट्टी का कलश लेकर सिवनी मालवा में दोपहर 12 बजे एकत्र होंगे। श्री पटेल बताते हैं कि यह यात्रा मध्यप्रदेश के इतिहास में पार्टी कार्यकर्ता और किसानों के साथ सिवनी मालवा में ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा अपना नया इतिहास रचने जा रही है। 2 हजार से अधिक क्षेत्र के ट्रैक्टर गांव की माटी लेकर सिवनी मालवा के शिवराज पार्क में एकत्र होंगे और वहीं पर मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत पौधारोपण करेंगे। यशवंत पटेल ने किसानों से आयोजन को सफल बनाने का आव्हान किया है।

Views Today: 2

Total Views: 94

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!