Skip to content
Thursday, 26 November 2026
हरदा

नप अध्यक्ष के आग्रह के बाद शुरू हुआ नाली निर्माण…

2 min read

अनोखा तीर, सिराली। नगर के गांधी चौक में हफ्ते भर से चल रहे नाली निर्माण विवाद के बाद शुक्रवार को नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती अनीता कैलाशचंद्र अग्रवाल आज वार्ड क्र. 4 गांधी चौक के सामने करीब 95 मीटर नाली निर्माण का विवाद सुलझाने खुद पहुंची। यहां नाली निर्माण में आ रही रुकावटों की स्थिति जानने उपरांत उन्होंने वार्ड के रहवासी दुकानदारों से आग्रह किया कि सड़क किनारे खुदी नाली के अलावा सभी दुकानदार 1 फुट और अपनी दुकानों की तरफ अंदर कर लेवे और निर्माण कार्य में सहयोग कर पूर्ण होने में परिषद का सहयोग करें, इसके बाद वार्डवासी दुकानदारों ने निर्माण में सहमति देकर नाली निर्माण करने की मांग की। इधर श्रीमती अग्रवाल ने निर्माण कार्य ठेकेदार और इंजीनियर को निर्देशित कर कार्य को चार-पांच दिवस में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में साथ देते रहे नगर के विकास में कोई कमी नहीं आएगी। मुझे अपने वार्ड वासियों पर गर्व है जिन्होंने मेरे आग्रह को स्वीकार कर निर्माण कार्य में एक फीट और अपने सामने से किए जाने पर अपनी सहमति जताई, इसके लिए मैं उनकी आभारी हूं। इस मौके पर निर्माण समिति के भोला शंकर कुशवाहा, विधायक प्रतिनिधि कैलाश चंद्र अग्रवाल, भाजपा नेता धर्मेंद्र सिन्दा, मिंटू पटेल सहित परिषद का अमला मौजूद था। मालूम हो कि विगत सोमवार को भी एसडीएम अशोक कुमार डेहरिया ने नाली निर्माण के विरोध की शिकायत के बाद कहा था कि तहसीलदार, सीएमओ, राजस्व निरीक्षक, पटवारी के माध्यम से सीमा चिन्ह कायम करके निर्माण कार्य यथावत जारी रहेगा। इसके बाद अब शुक्रवार को श्रीमती अग्रवाल ने वापस आपसी सामंजस्य बनाकर निर्माण कार्य शुरू करवाया और आगामी 4 – 5 दिनों में नाली निर्माण कार्य पूर्ण कराए जाने को लेकर वार्डवासियों को आश्वस्त किया है।

104 Views
104 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply