पुलिस कर्मचारियों को दिया चुनावी प्रशिक्षण

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

 

अनोखा तीर, हरदा। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक संजीव कंचन के मार्गदर्शन में आगामी विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधिकारी कर्मचारियों को चुनाव संबंधी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें चुनाव के दौरान पुलिस अधिकारी के कर्तव्य एवं की जाने वाली कार्यवाहियों से उन्हें अवगत कराया गया। इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती राजेश्वरी महोबिया, रक्षित निरीक्षक रजनी सिंह गुर्जर, शिक्षा विभाग से डीएस रघुवंशी एवं सूबेदार वर्षा गौर द्वारा प्रशिक्षण प्रदान किया गया। प्रशिक्षण में लगभग 90 पुलिस अधिकारी कर्मचारी व होमगार्ड जवान सम्मिलित हुए।

99 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!