Skip to content
Friday, 23 October 2026
भोपाल

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पर्यावरण प्रेमी नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ किया पौध-रोपण

1 min read
Text Size:

भोपाल- मुख्यमंत्री  शिवराज सिंह चौहान ने नियमित पौध-रोपण अंतर्गत आज स्मार्ट उद्यान में पर्यावरण प्रेमी नागरिकों और सामाजिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ नीम, बेलपत्र और जामुन के पौधे लगाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान के साथ समाजसेवी डॉ. संदीपा मल्होत्रा, श्रीमती अनामिका और श्रीमती दीपा ने पौध-रोपण किया। ग्लोबल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की शिक्षिकाओं श्रीमती ललिता, रूचि जैन, प्रियदर्शना, अंशिका, नयना, श्वेता, इशिता के साथ ही अनेक विद्यार्थी भी पौध-रोपण में शामिल हुए। जन्म-दिवस पर सर्वश्री विपेन्द्र प्रताप सिंह, वैभव्य और मनू ने पौधे लगाए। सामाजिक कार्यकर्ता सर्वश्री अजय पटेल, गोलू पटेल और शंकरलाल शर्मा ने भी पौध-रोपण में हिस्सा लिया।

102 Views
What do you think?

Leave a Reply