Skip to content
Monday, 2 November 2026
बैतूल

धूमधाम से संपन्न हुआ स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम बाजार चौक नगर परिषद प्रांगण में अध्यक्ष ने फहराया झंडा

2 min read
Text Size:

मुकेश सोनी, आठनेर- स्वतंत्रता दिवस की 76 वीं वर्षगांठ पूरे धूमधाम के साथ अध्यक्ष सुषमा मनोज जगताप उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीत पूरे सीएमओ दिनेश कुमार तिवारी सभी पार्षद गणों नगर वासियों स्कूली छात्र-छात्राओं सभी विभाग प्रमुखों की गरिमा में उपस्थिति में झंडा वंदन कर स्वतंत्रता दिवस मनाया गया इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष उपाध्यक्ष सभी पार्षद गणों सीएमओ सभी विभाग प्रमुख नगर वासियों स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगान एवं झंडा सलामी के बाद स्वतंत्रता दिवस अमर रहे के जयकारों से पूरा बाजार चौक गूंज उठा तभी सरस्वती शिशु मंदिर उत्कृष्ट विद्यालय एवं पंडित द्वारिका दास विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा स्काउट गाइड करते हुए झंडे को सलामी दी गई सलामी माननीय नगर परिषद अध्यक्ष द्वारा ली गई मुख्यमंत्री के संदेश का वचन नगर परिषद के उपाध्यक्ष विनय रामदयाल जीत पूरे द्वारा पढ़ा गया इस अवसर पर नगर परिषद के अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मनोज जगताप ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि बहुत जल्दी नगर में विकास कार्य प्रारंभ होने जा रहे हैं नगर में सरस्वती शिशु मंदिर के आगे से छोटे बस स्टैंड तक चौड़ीकरण का कार्य एवं डिवाइडर लाइटिंग के साथ लगाए जाएंगे वहीं तहसीलदार निवास से आगे गायत्री मंदिर तक रोड चौड़ीकरण एवं डिवाइडर एवं लाइटिंग इस रोड पर भी लगाई जाएगी वही नगर की अन्य वार्डों की सड़कों का डामरीकरण का कार्य भी जल्दी प्रारंभ किया जाएगा इसी अवसर पर कार्यक्रम का सफल संचालन नगर परिषद के विनोद साहू द्वारा एवं आभार प्रदर्शन मुख्य नगर पालिका अधिकारी दिनेश कुमार तिवारी द्वारा किया गया श्री तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि आप हमेशा ऐसे ही गरिमा मय कार्यक्रमों में नगर वासियों की उपस्थिति बनी रहे इसी आशा और विश्वास के साथ मैं आपका आने के लिए धन्यवाद ज्ञापित करता हूं

140 Views
What do you think?

Leave a Reply