खरगोन- कलेक्टर शिवराज सिंह वर्मा के विशेष प्रयासों से शहर से मात्र 5 किमी. दूर एक ऐसा रमणीय स्थल अपना रूप ले रहा है। जिसका कार्य पूरा होने के बाद निश्चित ही हर कोई यहां एक बार आना चाहेगा। इस निधिवन को विकसित करने की जिम्मेदारी जिला पंचायत सीईओ श्रीमती ज्योति शर्मा के कंधों पर है। उनके निर्देशन में यहां 10 हजार पौधे शहर के करीब 3 हजार नागरिकों की सहायता से लगाये गए थे। पौधरोपण के पूरे 1 माह हो गए है। आइए जानते है इन दो माह में निधिवन की कल्पना में कितना बदलाव आया और क्या कार्य हो गए है ? जैसा कि कलेक्टर वर्मा ने ही तय कर लिया था कि यहां 15 अगस्त को पैडल बोट तालाब में उतार दी जाएगी। हुआ भी वहीं बोट भी आ गई और डेक भी लगभग तैयार कर लिया गया है। 2 पैडल बोट पानी में उतार दी गई है। यहाँ कुल 4 बोट पहुँची है।
ग़जीबो, श्रीयंत्र और इटेलियन ग्रास का काम शुरू

निधिवन में अब तक जो कार्य हुए है। उनमें बोट के अलावा श्रीयंत्र व फाउंटेन पूरा हुआ। नक्षत्र वाटिका और ग़जीबो का कार्य पूर्ण हुआ है। साथ ही तालाब व श्रीयंत्र के पास 40 बाय 30 मीटर और गोवर्धन हिल्स कान्हा प्रतिमा के पास 50 बाय 65 में इटेलियन ग्रास लगाई जा चुकी है। यही पर एक ग़जीबो प्रारम्भ हो चुका है। साथ ही प्रवेश द्वार का कार्य भी प्रारम्भ हो गया है।
गार्डन विशेषज्ञ ने रोज गार्डन का अवलोकन किया
निधिवन में कई तरह के गार्डन तैयार होने है। इसमें बादाम, ग्वावा, नारियल, औषधि गार्डन, अमरूद गार्डन तथा रोज गार्डन तैयार होंगे। रोज गार्डन के कार्य के लिए रविवार को गार्डन विशेषज्ञ अलकेश पटेल धामनोद ने विजिट कर सहायक यंत्री शैलेन्द्र पांडे के साथ अवलोकन कर मिट्टी और पानी तथा पौधे से पौधे के बीच की दूरी के सम्बंध में आवश्यक चर्चा की। उन्होंने रोज गार्डन में 5 तरह के 5 रंगों वाले रोज वाले अत्यंत सुंदर गार्डन बनाने की रूपरेखा तैयार की।
Views Today: 2
Total Views: 106

