Skip to content
Wednesday, 25 November 2026
खंडवा

हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत सांसद, महापौर, विधायक के साथ ही नागरिकों ने अपने-अपने घरों पर फहराया तिरंगा,

2 min read

खंडवा- हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा  महा अभियान  उत्साह के साथ आयोजित हो रहा है इसके तहत जागरूक नागरिक अपने घरों पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा रहे हैं। समाजसेवी व प्रवक्ता सुनील जैन ने बताया कि राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा आन बान और शान का प्रतीक  है। हर देशवासी इस तिरंगे पर नतमस्तक है। भारत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत इस वर्ष भी 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा अभियान चल रहा है।  जनप्रतिनिधियों के साथ ही जिले के नागरिकों ने भी अपने घरों पर तिरंगा फहराया। प्रातः काल खंडवा विधायक देवेंद्र वर्मा, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ,महापौर अमृता अमर यादव ने अपने-अपने घरों पर सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराकर नमन कर जिले के नागरिकों में भी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने का अनुरोध किया।

भाजपा जिला अध्यक्ष सेवादास पटेल के आह्वान  पर मोर्चा एवं प्रकोष्ठो के पदाधिकारी हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से घर-घर तिरंगा पहुंचा रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के संयोजक टीटू गौर के नेतृत्व में गरीब बस्तियों में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्रहियों को तिरंगा वितरण किया गया और घरों पर तिरंगा फहराया गया । इस अवसर पर जिला संयोजक टीटू गौर मंडल अध्यक्ष नीलेश मालवीय हर्ष देव पाल और मनोज बताप  उपस्थित थे ।

99 Views
99 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply