Skip to content
Wednesday, 4 November 2026
देवास

जिले के युवा ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना का लाभ लेने के लिए शीघ्र करायें पंजीयन

1 min read
Text Size:

देवास- राज्य सरकार रोजगार के लिए अनेकों प्रयास कर रही है। इस उद्देश्य से युवाओं को रोजगार के लिए कौशल सिखाने ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना लागू की है। देवास जिले के युवा योजना का लाभ लेने के लिए https://mmsky.mp.gov.in पर पंजीयन करें। ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना में कार्य सीखने की अवधि में युवाओं को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। योजना में युवाओं को कौशल सीखने के साथ भुगतान भी किया जाएगा। ‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना युवाओं में क्षमता संवर्धन कर उन्हें पंख देने की योजना है, जिससे वे खुले आसमान में ऊँची उड़ान भर सकें और उन्हें रोजगार, प्रगति और विकास के नित नए अवसर मिलेंगे।

‘’मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ’’ योजना में पंजीयन करने के लिए समग्र आईडी अनिवार्य है। समग्र आईडी में पंजीकृत मोबाइल नंबर/ईमेल सक्रिय होना, समग्र पोर्टल पर आवेदक का आधार ई-केवाईसी किया जाना आवश्यक है। अभ्यर्थी, पंजीयन करने के पश्चात प्राप्त यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर अपनी प्रोफाइल पूर्ण करें। अभ्यर्थी, योजना अंतर्गत पात्रता के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता (12वीं/आईटीआई/डिप्लोमा) की जानकारी दर्ज करें। इसके लिए संबंधित अंकसूची की सॉफ्टकॉपी (अधिकतम आकार: 500KB, प्रकार: केवल पीडीएफ) तैयार रखें। बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए। स्टाइपेण्ड आपके आधार लिंक खाते में ही प्राप्त होगा।

189 Views
What do you think?

Leave a Reply