Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खरगोन

नवागत टीआई की अवैध कारोबार पर पहरी नजर अंकुश लगाने के लिए कसी कमर

3 min read
बड़वाह- नवागत टीआई प्रीतम सिंह ठाकुर ने बड़वाह थाने पर पदस्थ होते ही अवैध धंधो पर शिकंजा कसना शुरू किया। कही सट्टा तो कही अवैध शराब बिक्री के खिलाफ कार्यवाही की। होटलों में दारू और गली-मोहल्ले में चले रहे सट्टे के कारोबारियों को पकड़कर शहर में इस अवैध कारोबार से दूरी बनाने नसीहत दी । जबकि टीआई ठाकुर की  कार्यशैली तत्कालीन टीआई शशिंकात चौरसिया के तर्ज पर होना बताई जा रही है। हालाकी शहरवासीयो की भी यही मंशा है,की शहर में बेखौफ फल-फूल रहे अवैध कारोबार पर अंकुश लगे। ताकि इन गतिविधियों में उलझकर किसी परिवार का कोई चिराग न बुझे। शहर का चप्पा चप्पा नशा मुक्त हो ।फिलाल टीआई ठाकुर के निर्देशन में सट्टे और अवैध शराब पर कार्यवाही की गई। उक्त सट्टे की कार्यवाही में चार आरोपित में दो को पुलिस ने पकड़ा और दो अभी फरार बताए गए। जबकि अवैध रूप से शराब सप्लायर को भी पकड़ा। जिस पर कार्यवाही कर अवैध शराब परिवहन करने पर अंकुश लगाया गया। जबकि टीआई ठाकुर का कहना है कि शहर में विगत कई वर्षो से संचालित अवैध धंधे शून्य तो नही हो सकते। मगर लगातार कार्यवाही से इन धंधे से जुड़े कारोबारियों को हद में रहकर अच्छे कार्यों से जोड़ा जा सकता है। जिसका नतीजा कुछ माह बाद शहर में अच्छी फिजा के रूप में देखने को मिलेगा ।
थाना प्रभारी के आते ही ढाबों और होटलों में बंद हुई शराब
 टीआई ठाकुर के आने से जहा शहर में अवैध धंधों से जुड़े कारोबारी हैरान परेशान है। वही इस कारोबार से जुड़े ढाबे और होटल संचालकों ने अपने प्रतिष्ठान पर अवैध तरीके से शराब पिलाने पर ब्रैक लगा दिया है । टीआई द्वारा शहर में शराब स्पलायर और सट्टे से जुड़े लोगो को थाने बुलाकर अवैध धंधा बंद करने की समझाईश दी ।जबकि टीआई ठाकुर ने खुले शब्दों में कहा की अभी तो समझाईश दी जा रही है ।यदि आपका यह अवैध कारोबार चालू रहा । तो कार्यवाही करने से बिल्कुल परेज नही किया जाएगा ।
मीडिया से रूबरू हुए थाना प्रभारी
 थाना प्रभारी प्रीतम सिंह ठाकुर ने  थाना परिसर में सभी पत्रकारों को बुलाकर एक बैठक की । जहा उन्होंने शहर में होने वाले अवैध कारोबार की जानकारी लेकर इस कारोबार पर अंकुश लगाने का आश्वासन दिया ।जबकि आगामी त्योहारों पर होने वाले आयोजन और उनकी व्यवस्थाओं के बारे में भी जानकारी हासिल की ।इस दौरान पत्रकारों ने भी शहर में चल रहे नशे के कारोबार पर रोक लगाने की बात रखते हुए नशे के चलते पूर्व में होने वाले छोटे बड़े हादसों की जानकारी दी ।
टीआई ने नो दिन में की यह कार्यवाही 
नवागत थाना प्रभारी ठाकुर ने अपने नो दिन के कार्यकाल में आबकारी अधिनियम के तहत शराब के आठ प्रकरण दर्ज किए। जिसमे 108 लीटर शराब जप्त कर शराब ठेकेदार के कर्मचारी सोनू निवासी बड़वाह पर धारा 34/1,42 आबकारी एक्ट में धारा में कार्यवाही कर आरोपी बनाया ।वही सट्टा एक्ट की कार्यवाही कर दो आरोपित को गिफ्तार किया। वही दो आरोपियों की तलाश जारी है  ।जबकि एक कार्यवाही आर्म्स एक्ट और आठ गिरफ्तारी वारंट तामील किए ।
143 Views
143 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply