Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

भागवत कथा में मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, भजनों पर जमकर झूमे भक्त

1 min read

देवास- उज्जैन रोड इटावा मे निमाड़ नगर जागृति परिसर पर आयोजित सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है।   व्यासपीठ से भागवताचार्य पं. चेतन पाण्डेय  कथा का रसपान करा रहे है। कथा श्रवण करने के लिए बड़ी संख्या में भक्तजन पहुंच रहे है। श्रीमद्भागवत कथा में विभिन्न धार्मिक प्रसंग का सचित्र वर्णन किया जा रहा है। महाराज  ने गजेंद्र मोक्ष, वामन अवतार, राजाबली चरित्र, राम आवतार कथा का बड़े रसमय तरीके से श्रवण कराया। जिसे भक्तों ने आनंदमय सुन भावविभोर हो उठे। कथा के चतुर्थ दिवस भगवान  कृष्ण का प्रकट्य उत्सव बड़े धूम धाम से मनाया गया। पं. जी के भजनों मे सभी भक्तों ने झूम के नृत्य किया।

पूरा कथा स्थल नंद के आनंद भयो जय कन्हैयालाल की से गंूजायमान हो उठा। कथा के दौरान भगवान सिंह करनाखेड़ी, हरिपाल सिंह नेवरी, शीतल गहलोत पार्षद, जितेंद्र सिंह नेवरी, तूफान सिंह, राजपाल सिंह, महेंद्र सिंह, मनीष डांगी आदि व्यासपीठ की पूजा कर महाराज श्री का सम्मान किया। व्यासपीठ की आरती तेजसिंह चावड़ा कुं. राजपाल सिंह परिहार, कुं. श्रवण सिंह परमार, कुं. नरेंद्र सिंह, कुं. रूदन सिंह जादौन, कुं. जितेंद्र सिंह खींची, संतोष भावसार सहित अतिथि व भक्तो ने किया।

84 Views

Leave a Reply