अनोखा तीर, हरदा। इन दिनों असमाजिक तत्व बाइक के जरिये लोगों के साथ लूट-खसोट की घटना को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। इसका ज्वलंत उदाहरण गुरूवार को नया बस स्टैंड क्षेत्र में सामने आया है। जहां बाईक सवार होकर आए दो युवकों ने एक अन्य युवक के हाथ से मोबाईल छीनकर भाग खड़े हुए। कोई कुछ समझ पाता, जब तक वे दोनों ओझल हो गये। इलाके में इस तरह की घटना से लोगों में असुरक्षा का माहौल है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दो अज्ञात युवकों ने इस करतूत को अंजाम देने की बात कही जा रही है। बता दें कि कुछ इसी तरह चेन स् नेचिंग की वारदात प्रकाश में आई थी। घटना को लेकर शहरवासियों का कहना है कि पुलिस को तीसरी नजर से ऐसे तत्वों की निगरानी बेहद जरूरी है। तब कहीं जाकर उन्हें दबोचा जा सकता है।
143 Views

