Skip to content
Thursday, 26 November 2026
देवास

सामाजिक समरसता की अनूठी मिसाल बनी संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण यात्रा

1 min read

देवास- संत शिरोमणि गुरु रविदास मंदिर निर्माण के उद्देश्य से निकाली जा रही यात्रा का देवास जिले में चौथा दिन है। यात्रा ने बागली विधानसभा के पश्चात खातेगांव विधानसभा में प्रवेश किया जहां पर जगह-जगह पर यात्रा का ग्रामीणों जनों एवं नगर वासियों ने स्वागत किया।
यात्रा में खातेगांव विधायक  आशीष शर्मा भी यात्रा के साथ चले। यात्रा कन्नौद के पहुंचने पर यात्रा का समाज के सभी वर्गों के लोगों ने मिलकर भव्य स्वागत किया। यात्रा का नागरिकों ने जगह जगह ढोल-ताशों के साथ पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। जगह-जगह कलश यात्रा में भी निकाली गई। महिलाओं ने यात्रा मार्ग पर कई जगह रंगोलिया भी बनाई।

इसके पश्चात जनसंवाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें विधायक  आशीष शर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने जनसमूह को संबोधित किया तथा संत शिरोमणि  रविदास जी महाराज के जीवन के बारे में आमजन को जानकारी दी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती लीला अटारिया,  मनीष सोलंकी,  पोपेंद्र सिंह बग्गा,  भेरूलाल अटारिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे। इसके पश्चात यात्रा ने सीहोर जिले के लिए प्रस्थान किया।

85 Views
85 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply