Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

श्रीमद भागवत गीता पर व्याख्यान आज

1 min read

देवास- राष्ट्रगुरू समर्थ रामदास विचार मंच द्वारा पुरुषोत्तम मास के पावन अवसर पर श्रीमद भागवत गीता पर व्याख्यान का आयोजन किया जाना है। मंच के कार्यकर्ता गेरू लाल व्यास ने बताया कि कृष्णपुरा स्थित  राम मंदिर में मंच द्वारा श्रीमद भागवत गीता के 15वें अध्याय पर सारगर्भित प्रस्तुति (पुरुषोत्तम योग) पर व्याख्यान होगा।

मंच के विशेष आग्रह पर चामुण्डा माता टेकरी स्थित शीलनाथ धुनी संस्थान से संत प. पू. स्वामी परमानंद जी महाराज का मार्गदर्शन भक्तों को प्राप्त होगा। रामदास विचार मंच धर्मप्रेमी भक्तों एवं मातृशक्ति आग्रह किया है कि सायं 6.30 बजे मंदिर में उपस्थित होकर संत श्री के मार्गदर्शन से लाभान्वित होकर अपना जीवन सार्थक करे।

408 Views

Leave a Reply