Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

सेना में ट्रेनिंग लेकर लौटे जवान का गांव में हुआ जोरदार स्‍वागत

2 min read

देवास :- सोनकच्छ जनपद पंचायत के ग्राम पोलाय जागीर के देवीसिंह यादव के पुत्र रूपसिंह यादव अन्ना का चयन अग्निवीर भारतीय सेना में हुआ है। सिकंदराबाद में अपनी ट्रेनिंग पूरी करके वह  जब गांव लौटा तो गांव वालों ने उसका जोरदार स्वागत करके देशप्रेम की अनूठी मिसाल पेश की है।
रूपसिंह के गांव आने की खबर मिलते ही गांव में खुशी का माहोल हो गया एव बाइक रेली का प्लान बनाकर सभी डीजे के साथ डकाच्या फाटा इकट्ठे हो गए एव वही से बाइक रेली निकाल कर गांव में आए एव ग्रामीणों द्वारा जगह जगह पुष्प वर्षा कर ने जोरदार स्वागत किया ।

     देश के जवान रूपसिंह के वहां पहुंचते ही उसे फूल-मालाओं से लाद दिया। नीलेश वर्मा ने बताया हमारे पोलाय जागीर का नाम पूरे देश में रोशन किया है, जिससे गांव के लोगों का सीना गर्व से चौड़ा हो गया है। हमारे गांव का लाल अब मातृभूमि की सेवा मेंं भी कमाल करेगा। घर पहुंचने पर वर्दी पहने रूपसिंह का उसके परिवार वालों सहित अन्य लोगों ने मंगल तिलक करके आरती उतार कर स्वागत किया। यह नजारा देखकर अन्य युवाओं ने भी सेना में जाकर देश सेवा का जज्बा जताया है। मित्र एवं गांव के युवा विनोद राठौर पोलाय, अजय यादव, सतीष यादव ,चेतन वर्मा, अखिलेश यादव , सचिन यादव, जगदीश यादव, राहुल यादव, राजेन्द्र  यादव, अंतिम यादव, अभिषेक वर्मा, दुर्गेश यादव , शुभम यादव, पंकज यादव, आदि साथियों द्वारा  प्रथम नगर आगमन पर भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी।

74 Views

Leave a Reply