अनोखा तीर, हरदा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में मतदाताओं को ईवीएम और वीवीपेट मशीन संचालन का प्रशिक्षण देने तथा मतदान के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रथ जिले के हरदा व टिमरनी विधानसभा क्षेत्रों के गांवों का भ्रमण कर रहा है। इस वाहन के साथ अधिकारी कर्मचारियों व मास्टर ट्रेनर्स की भी ड्यूटी लगाई गई है। जागरूकता रथ सोमवार को जिले के ग्राम ढोलगांव, चारखेड़ा, बरकला, निमाचाखुर्द, खिड़कीवाला, खरतलाय, मरदानपुर, अहलवाड़ा, मनियाखेड़ी व चौकड़ी पहुंचा, जहां रथ के साथ तैनात अधिकारियों व मास्टर ट्रेनर्स ने ग्रामीणों को ईवीएम के माध्यम से मतदान की प्रक्रिया बताई। इस दौरान ग्रामीणों को रथ में स्थापित एलईडी टीवी के माध्यम से भी जानकारी दी गई। इससे पूर्व रविवार को जागरूकता रथ ने जिले के ग्राम आमसागर, बागरुल, हीरापुर, धनपाड़ा, डुमलाय, हंडिया, मोहनपुरा नज़रपुरा व छिदगांव मेल पहुंचकर नागरिकों को जागरूक किया।

