देवास- राष्ट्रीय वीर शिरोमणि दुर्गादास राठौर जी की 385 वी जयंती को लेकर राठौर समाज नगर नगर समिति के पदाधिकारियों की बैठक अध्यक्ष अनिल राठौर की अध्यक्षता में संपन्न हुई। मीडिया प्रभारी आकाश राठौर ने बताया कि बैठक में प्रतिवर्ष निकलने वाले चल समारोह पर चर्चा करते हुए कई अहम निर्णय लिए गए। चल समारोह मल्हार स्मृति मंदिर सयाजी द्वार से प्रारंभ होकर तहसील चौराहा, नावेल्टी चौराहा, सुभाष चौक, गांजा भांग चौराहा, पुराना बस स्टेण्ड, जवाहर चौक सहित अन्य मुख्य मार्ग होते हुए पुन: सयाजीद्वार पहुंचकर सम्पन्न होगी। चल समारोह पश्चात वाहन रैली प्रारंभ होगी। जो इंदिरा गांधी चौराहा, पटवर्धन मार्ग होते हुए उज्जैन रोड होते हुए इटावा स्थित समाज की धर्मशाला पर पहुंचकर सम्पन्न होगी। चल समारोह में डीजे, बैण्ड, ढोल, बग्गी आदि शामिल होंगे।
उक्त आयोजन में नगर सहित जिलेभर से समाजजन सम्मिलित होंगे। बैठक में समाजजनों के लिए डे्रस कोड तय किया गया। जिसमें पुरुष कुर्ता पजामा एवं महिलाएं लाल व पीली कलर के वस्त्र पहनकर शामिल होगी। धर्मशाला में समाजजनों द्वारा राष्ट्रीय वीर शिरोमणि दुर्गा दास जी राठौर के चित्र पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्वलित किया जाकर 10वीं एवं 12वीं के बच्चों का सम्मान समारोह, दानदाताओं एवं नगर के बाहर से आए हुए अतिथियों का स्वागत होगा। बैठक में साथ ही अन्य महत्वपूर्ण व समाज हित मेंं निर्णय लिए गए। इस अवसर पर मुरलीधर राठौर, विजय राठौर, कमलेश राठौर, बालकृष्ण राठौर, रमेशचंद राठौर, मोहनलाल राठौर, दिनेश देवड़ा, दिनेश राठौर बैटरी वाले, महेश राठौर अमोना, अनिल राठौर, जगदीश राठौर, जगदीश राठौर, अर्जुन राठौर, रोहित देवड़ा, बंटू (राकेश) राठौर, राकेश राठौर, सोनू राठौर, आकाश राठौर, प्रीतम सिंह राठौड़, महिला संगठन अध्यक्ष निशा राठौर, ललिता राठौर, रितु राठौर सहित समाजजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
Views Today: 2
Total Views: 200

