7 अगस्त दिन सोमवार को शनि मंदिर ईदगाह नगर से निकलेगी भव्य कावड़ यात्रा गुप्तेश्वर पहुंचेगी

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुकेश सोनी, आठनेर- नगर के ईदगाह नगर में स्थित भगवान शनिदेव के मंदिर से शनिदेव के भक्तों द्वारा भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया है यह कावड़ यात्रा आठनेर के शनि मंदिर ईदगाह नगर से ताप्ती झीरासे होते हुए भगवान शंकर के धाम गुप्तेश्वर पहुंचेगी इस संबंध में जानकारी देते हुए ग्राम रक्षा समिति के अध्यक्ष चांद शाह ने बताया कि यह भव्य कार्यक्रम भगवान शंकर के जलाभिषेक के लिए आठनेर नगर के शनि मंदिर ईदगाह नगर के सदस्यगण कावड़ यात्रा से आठनेर के ताप्ती झीरा सेजल लेकर भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने गुप्तेश्वर जो आठनेर से 5 किलोमीटर दूर है वहां जाकर भगवान भोलेनाथ का आठनेर के ताप्ती झीरा के जल से अभिषेक करेंगे इस संबंध में श्री शाह ने बताया कि यह भव्य कावड़ यात्रा ढोल नगाड़ों के साथ आठनेर नगर में भ्रमण कर गुप्तेश्वर के लिए प्रस्थान करेगी जिसमें सभी नगर वासी माता बहने इस कावड़ यात्रा के साथ चले और भगवान शंकर के जलाभिषेक में शामिल होकर पुण्य लाभ लेवे

153 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!