Skip to content
Thursday, 26 November 2026
खंडवा

मुंबई बाजार स्थित किशोर दा के गांगुली हाउस में कटा विशाल केक

2 min read

खंडवा- समाधि स्थल के साथ  पूरे शहर में किशोर दा का जन्मोत्सव उत्साह उमंग और गीतों के साथ मनाया गया ।महान पाश्र्वगायक और खंडवा के बेटे किशोर कुमार के जन्मदिन पर उनके जन्म स्थल गांगुली हाउस में विशाल केक काटा गया। इस मौके पर देशभर से खंडवा आए किशोर प्रेमियों ने उन्हें गीतों और पुष्पों के माध्यम से श्रद्धा सुमन अर्पित किए। किशोर के बंगले पर दिनभर उनके चाहने वालों की कतारें लगी रहीं। वन मंत्री विजय शाह ने भी बंगले पर पहुंच कर दादा के फोटो पर माल्यार्पण किया। द इंटरनेशनल किशोर कुमार फाउंडेशन द्वारा गांगुली हाउस पर हर साल किशोरदा और रुपहले परदे के पहले महानायक दादामुनि यानी अशोक कुमार का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया जाता है।

कार्यक्रम संयोजक साजिद सईद और आसिफ सिद्दीकी ने बताया कि किशोरदा के जन्मदिन का केक किशोर कुमार के परिवार के विश्वासपात्र सीताराम काका के मुख्य आतिथ्य में काटा गया। इस मौके पर भाजपा नेता और समाजसेवी किशोर प्रेमी सुनील जैन, कांग्रेस नेता और समाजसेवी बाबाभाई अंडेवाले, पूर्व पार्षद महमूद खान    तीर्थनी जी , साजिद सईद और आसिफ सिद्दीकी व उपस्थित बच्चों के हाथों केक काटा गया।  कार्यक्रम में प्रफुल्ल मंडलोई सहित देशभर से आए गायकों ने अपने गीतों की प्रस्तुतियां दीं। इससे पूर्व दोपहर में निकले खंडवा गौरव दिवस के चल समारोह में शामिल प्रदेश के वनमंत्री कुंवर विजय शाह किशोर दा के बंगले पर पहुंचे और उनके चित्र पर माल्यार्पण कर किशोर दा को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

165 Views
165 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply