– धर्म विरोधी टिप्पणी करने पर स्कूल में हुआ जमकर हंगामा
देवास। धर्म विरोधी टिप्पणी करने पर किंग जार्ज हायर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को जमकर हंगामा हो गया। स्कूल के छात्र ने आरोप लगाते हुए बताया कि स्कूल के शिक्षक कहते है कि राम मंदिर को बनाना वेस्ट ऑफ मनी है। जितने भी शासकीय सर्वेंट हैं यह सारे रिश्वत लेते है। मंदिर बनाना फालतू है। इस रुपए को गरीबों में बांटना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा चर्च बनवाओ और चर्च के अंदर जाकर पढ़ाई करो। दरअसल शनिवार को एक दिन पहले स्कूल शिक्षक द्वारा की गई धर्म के प्रति टिप्पणी को लेकर संस्था राम राम के सदस्य स्कूल प्रबंधक से बात करने पहुंचे थे।
संस्था के सदस्यों ने जब बच्चों से बात की तो और भी कई धर्म विरोधी बाते संज्ञान में आई। वहीं छात्र द्वारा धार्मिक जय घोष लगाने के बाद स्कूली शिक्षिका द्वारा छात्र को थप्पड़ जड़ दिया। जिससे संस्था के सदस्य नाराज हो गए। मामले में संस्था सदस्यों की मांग पर स्कूल प्रबंधक द्वारा स्कूल से एक शिक्षक व एक शिक्षिका को स्कूल से कार्रवाई करते हुए तुरंत निकाल दिया गया।
छात्र बोले- शिक्षक धर्म परिवर्तन की बाते करते हैं
किंग जार्ज हा. सेकेण्डरी स्कूल के छात्रों ने बताया कि सुधांशु नाम के सर कहते हैं कि राम मंदिर को बनाना वेस्ट ऑफ मनी है। जितने भी शासकीय सर्वेंट हैं यह सारे रिश्वत लेते है। मंदिर बनाना फालतू है। इस रुपए को गरीबों में बांटना चाहिए और ज्यादा से ज्यादा चर्च बनवाओ और चर्च के अंदर जाकर पढ़ाई करो। चर्च में आपसे कोई यह नहीं पूछेगा की आप कोन से धर्म के हो। चर्च में जाकर आप धर्म परिवर्तन करो। स्कूल में तिलक लगाकर आने से मना किया जाता है। स्कूल में एक पहले हंगामा हुआ था उसके बाद शनिवार को हिन्दू संगठन के सदस्य पहुंचे और स्कूल प्रबंधक से चर्चा की गई।
संस्था राम राम के सदस्य पहुंचे थाने पर की प्रकरण दर्ज करने की मांग
संस्था राम राम के शेलेन्द्र पंवार ने बताया कि किंग जार्ज स्कूल में 9वीं कक्षा के बच्चों को एक शुधांशु नाम के सर हैं जो धर्म के बारे में गलत टिप्पणी करते थे। अयोध्या में बनने वाले राम मंदिर को लेकर होने वाले खर्च को लेकर सवाल किए और वहां लगने वाले रुपए को चर्च में लगाने की बात कही। वहीं, बच्चों को पूजा पाठ नहीं करने की हिदायत देते हैं। बच्चों को स्कूल से बाहर कर दिया जाता है। तिलक लगाने से मना किया जाता है।
मामले को लेकर हम औद्योगिक क्षेत्र थाने पर पहुंचे है यहां बच्चों के साथ शिकायत की है। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई करेंगे। स्कूल प्रिंसिपल अलका कनोजिया ने बताया कि मैं स्कूल में थी नहीं जब मुझे पता चला यहां शोर हो रहा था तो में यहां पहुंची थी। स्कूल में नए शिक्षक आए हैं। एक माह भी नहीं हुआ है उन्हें। शुधांशु सर है उन्होंने बच्चों को कुछ धर्म विरोधी बातें की ऐसी बाते मेरे सामने आई है। शिक्षक द्वारा ऐसी धर्म विरोधी बातें करना गलत है। मैं तो उन्हें बंद कर दूंगी।
Views Today: 2
Total Views: 108

