Skip to content
Monday, 26 October 2026
देवास

पोता-पोती को लेकर जनसुनवाई में पहुंची दादी, बंद आर्थिक सहायता शुरू किए जाने की मांग

1 min read
Text Size:

देवास- माता-पिता नही होने पर शासन द्वारा मिलने वाली पेंशन राशि भी एक वर्ष से नही मिलने पर दादी अपने पोता-पोती को लेकर कलेक्टर कार्यालय जनसुनवाई में पहुंची। दुर्गानगर निवासी कुंताबाई ने बताया कि मेरे दो पोता-पोती है। जिनके माता पिता नही है। पिता की दुर्घटना में मृत्यु हो गई और माता ने दूसरा विवाह कर लिया।

जिसके कारण इन बच्चों के पालन-पोषण में काफी समस्या आ रही है। दोनो बच्चों में से मेरे पोते को एक वर्ष से मिलने वाली सरकारी सहायता भी बंद हो गई। दादी ने गुहार लगाई कि मेरे पोते को मिलने वाली आर्थिक सहायता पुन: प्रारंभ की जाए, जिससे में इनकी परवरिश कर सकूं।

91 Views
What do you think?

Leave a Reply