Skip to content
Friday, 9 October 2026
खंडवा

ऑखों के संक्रमण से बचाव के लिए स्कूलों में दी जा रही समझाईश

2 min read
Text Size:

खण्डवा- वर्तमान में ऑखों के संक्रमण के कंजक्टिवाईटिस के मरीज बढ़ रहे है, जिसका प्रभाव बच्चों पर भी देखने को मिल रहा है। जिसे ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूलो में विद्यार्थियों को ऑखों के संक्रमण से बचाव संबंधी समझाइश दी जा रही है। साथ ही नेत्र सहायकों द्वारा नेत्र परीक्षण कर उपचार किया जा रहा है। इस क्रम में ग्राम डोंगरगांव, रुस्तमपुर, माकरला, अत्तर, छैगांवमाखन आदि ग्रामों में स्वास्थ्य टीम के द्वारा आखों के संक्रमण से बचाव हेतु समझाइश दी गई।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. ओ.पी. जुगतावत ने नागरिकों से अपील की है कि नेत्र रोग के संक्रमण के बचाव के लिए आवश्यक सावधानियॉ बरती जाएं।

जैसे कि अपनी ऑंखों को छूने से पहले हाथों को अवश्य रूप से धोएं, संक्रमित व्यक्ति अपना टावेल, तकिया, आईड्रॉप आदि उपयोग की गई वस्तुएं घर के अन्य सदस्यों से अलग रखें। स्वीमिंग पूल तालाबों के प्रयोगों से बचे, कान्टेक्ट लेंस पहनना बंद करें और अपने नेत्र चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही फिर इसे शुरू करें। ऑंखों के सौंदर्य प्रसाधनों का प्रयोग न करें, साफ हाथों से अपनी ऑंखों के आसपास किसी भी तरह के स्त्राव को दिन में कई बार साफ गिले कपड़े से धोएं। साथ ही उपयोग किये गये कपड़े को गर्मपानी से धोले, यदि ऑंखों में लालीमा हो तो अपने नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र से परामर्श लें। डॉक्टर के सलाह के बिना कोई भी आईड्राप का उपयोग न करें, संक्रमित व्यक्ति से दूर रहे।

96 Views
What do you think?

Leave a Reply