Skip to content
Thursday, 26 November 2026
देवास

151 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर भक्तों ने की पूजा

1 min read

देवास- गंगेश्वर महादेव मंदिर में पवित्र सावन मास पर 151 पार्थिव शिवलिंग निर्माण का आयोजन किया गया। विधायक गायत्री राजे पावर, जिलाध्यक्ष राजीव खंडेलवाल, देवास विकास प्राधिकरण अध्यक्ष राजेश यादव एवं महापौर गीता दुर्गेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम में  गंगेश्वर महादेव के प्रांगण में त्रिदिवसीय शिव पार्थिव पूजन का दिव्य आयोजन हुआ।

मंदिर की महिला समिति की मातृशक्तियों ने बड़े उत्साह से मिट्टी के 151 पार्थिव शिवलिंग का निर्माण पं. भावेश शर्मा एवं पं. धर्मेन्द्र भारद्वाज के वैदिक मंत्रोचार के साथ किया। इस अवसर पर वार्ड के समस्त मातृशक्ति सहित  गंगेश्वर महादेव मंदिर महिला समिति के सदस्य और वार्ड पार्षद प्रतिनिधि तरुणा जाट उपस्थित रही।

82 Views
82 Views
Share:
What do you think?

Leave a Reply