भजन गायक प्रहलाद टिपनिया की कार को मिनी ट्रक की टक्कर

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

देवास- पद्मश्री भजन गायक प्रहलाद टिपानिया की कार को मक्सी रोड पर  सुबह एक मिनी ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी। जिसमें प्रहलाद टिपनिया भी अपने परिवार के साथ सवार थे। हालांकि हादसे में सभी को मामूली चोटें लगी है। सूचना मिलने पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी मौके पर पहुंचे और सभी को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां चिकित्सकों ने सभी को प्राथमिक उपचार दिया। जानकारी के अनुसार प्रहलाद टिपानिया अपने दो पोते व ड्राइवर सहित एक अन्य व्यक्ति के साथ इंदौर से उनके गांव लुनियाखेड़ी होते हुए राजस्थान जा रहे थे इसी दौरान मक्सी रोड़ पर पीछे से तेज गति से कार को टक्कर मार दी। कार में 5 लोग सवार थे जिसमें से प्रहलाद सिंह टिपानिया उनका पोता हिमांशु, दूसरा पोता मयंक, भतीजा धर्मेंद्र सभी मामूली रुप से घायल हुए हैं।

सभी को शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी जिला अस्पताल उपचार हेतु लेकर पहुंचे। टिपानिया को कंधे पर चोट लगी है। शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज राजानी ने बताया कि मक्सी रोड पर राजपूत धर्मशाला के सामने टिपानिया की गाड़ी का एक्सीडेंट हुआ। मिनी ट्रक जिसमें सब्जियां भरी हुई थी राजस्थान पासिंग गाड़ी थी उसने पीछे से जोरदार टक्कर मारी। मुझे फोन आया में तत्काल घटनास्थल पहुंचा। कार पुरी तरह से डैमेज हो गई। सभी को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। माता रानी की कृपा से सभी सकुशल है अधिक चोट नहीं लगी है। गायक टिपानिया को कंधे पर चोट है सभी को डॉक्टर ने एक्सरे करवाने की सलाह दी है।

Views Today: 2

Total Views: 238

Leave a Reply

लेटेस्ट न्यूज़

MP Info लेटेस्ट न्यूज़

error: Content is protected !!