Skip to content
Friday, 9 October 2026
देवास

नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया ग्रीन डे

1 min read
Text Size:

देवास- चहुओर हरियाली के संकल्प के साथ इटावा त्रिलोक  नगर स्थित न्यू होली एंजल स्कूल में ग्रीन डे मनाया गया। संचालक संतोष तिवारी ने बताया कि विगत छह वर्षो से विद्यालय ग्रीन डे मनाता आ रहा है। इसी के अंतर्गत विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों व स्टॉफ ने हरे वस्त्र पहनकर, पोस्ट बनाकर एवं हरी सब्जियों के साथ ग्रीन डे मनाया।

साथ ही आमजनों से अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया। इस अवसर पर स्टॉफ की शिक्षिका अंजली घोटे, वंदना दुबे, दीपिका भावसार, रंजना परते, पिंकी मेडम, सुमित सर सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टॉफ एवं बच्चे उपस्थित थे। आभार प्राचार्य श्री तिवारी ने माना।

101 Views
What do you think?

Leave a Reply