Skip to content
Tuesday, 3 November 2026
देवास

सीएम राइस स्कूल निर्माण में ठेकेदार द्वारा उपयोग की जा रही घटिया सामग्री

2 min read
Text Size:

देवास- करोड़ों रूपए की लागत से जिले की बागली तहसील में सीएम राइस स्कूल का निर्माण कार्य चल रहा है। विद्यालय निर्माण में ठेकेदार द्वारा गुणवत्ताहीन सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। निर्माण कार्य का निरीक्षण कर जाँच की मांग को लेकर स्थानीय रहवासी नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि विपिन शिवहरे के नेतृत्व में मंगलवार को जनसुनवाई में आवेदन लेकरर पहुंचे। आवेदन में बताया कि बागली मे शासकीय सी.एम. राईस स्कूल का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें ठेकेदार द्वारा सीमेन्ट, सरिया, ईट, गिट्टी, रेती आदि सामग्री अत्यधिक खराब मात्रा में उपयोग की जा रही है, यदि समय रहते ध्यान नही दिया गया तो भविष्य में बड़ी जनहानि हो सकती है।

शासकीय स्कूल निर्माण में उपयोग की जाने वाले सामग्रियों का निरीक्षण कर जाँच किया जाना अति आवश्यक है। इस संबंध में जब ठेकेदार व स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी से चर्चा की तो कोई संतुष्ट जवाब नही दिया गया। बागली वासियों ने कलेक्टर सहित संबंधित अधिकारियों से मांग की है कि शासकीय सी.एम. राईस स्कूल बागली के निर्माण कार्यो व निर्माण सामग्री की सुक्ष्मता से जॉच व निरिक्षण किया जाकर उचित कार्यवाही की जाए। यदि शिकायत पश्चात भी घटिया सामग्री की जाँच नही होती है तो इसकी शिकायत भोपाल में मुख्यमंत्री से करेंगे। इस दौरान मोहित व्यास, यशराज भाटी, अतुल भारती, राजा खान, गणेश पंाचोरिया, सोहेल शेख, कुलदीप गुर्जर, गोलू राठौर, हीरालाल गोस्वामी, सुनील योगी, दीपक वर्मा आदि उपस्थित थे।

67 Views
What do you think?

Leave a Reply