Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

प्रदेश में उद्योगों और निवेश के लिए स्वस्थ वातावरण: मुख्यमंत्री श्री चौहान

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री से की उद्योगपतियों ने भेंट
टेकफैब इंडिया, गुलशन पॉलिओल्स और ग्रीनको ग्रुप प्रदेश में निवेश और विस्तार के इच्छुक

मुख्यमंत्री श्री चौहान से भेंट में टेकफैब इंडिया के अनंत कनोई ने बताया कि टेक्सटाईल इंजीनियरिंग और इंजीनियरिंग फेब्रिकेशन में विशेषज्ञता रखने वाली उनकी कम्पनी मंडीदीप में 100 करोड़ रूपए के निवेश से सड़क निर्माण में उपयोगी सामग्री की इकाई प्लग एण्ड प्ले आधार पर स्थापित करने की इच्छुक है। यह समूह भोपाल के पास वेयरहाउसिंग यूनिट भी स्थापित करना चाहता है।

गुलशन पॉलिओल्स नरसिंहपुर में रासायनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने का इच्छुक

मुख्यमंत्री श्री चौहान से गुलशन पॉलिओल्स की सुश्री आरुषि जैन ने बताया कि 40 वर्षों से अनाज और खनिजों से विशेष रसायन बना रहा 1200 करोड़ रूपए के टर्न ओवर वाले उनके उद्योग समूह का छिंदवाड़ा में डिस्टलरी प्लांट संचालित है। गुलशन पॉलिओल्स 200 करोड़ के निवेश से प्रदेश में रासायनिक विनिर्माण इकाई स्थापित करने का इच्छुक है, जिसमें लगभग एक हजार से अधिक व्यक्तियों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होंगे। समूह ने इकाई के लिए नरसिंहपुर जिले में जमीन चिन्हित की है। मुख्यमंत्री से भेंट में नवकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में कार्य कर रहे ग्रीनको ग्रुप के अनिल चलमलसेट्टी ने नीमच जिले में 10 हजार करोड़ रुपए के निवेश से स्थापित 1920 मेगावाट क्षमता की पम्प स्टोरेज परियोजना की क्षमता वृद्धि के संबंध में चर्चा की।

92 Views
What do you think?

Leave a Reply