Skip to content
Friday, 30 October 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के एक बार फिर टाइगर स्टेट बनने पर दी बधाई

2 min read
Text Size:

मुख्यमंत्री श्री चौहान का वन मंत्री डॉ. शाह ने किया अभिवादन
मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम् गान के साथ हुई आरंभ

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले अपने संबोधन में बताया कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं और कार्यक्रमों के परिणामस्वरूप प्रदेशवासियों की आय बढ़ी है, साथ ही प्रदेश में गरीबी भी कम हो रही है। प्रदेश में “परकैपिटा इन्कम” 1 लाख 40 हजार रुप्ए प्रति वर्ष हो गई है, जो वर्ष 2003 में मात्र 11 हजार रुपए हुआ करती थी। प्रदेश में लगभग 1 करोड़ 25 हजार लोग गरीबी रेखा से ऊपर आए हैं। यह तथ्यों पर आधारित भारत सरकार के आंकड़े हैं। प्रदेश में हर वर्ग की आय में बढ़ोतरी हुई है और गरीबी कम हुई है। राज्य सरकार जन-कल्याणकारी योजनाएँ संचालित कर रही है। साथ ही विकास गतिविधियां भी तेजी से जारी हैं। प्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। विकास और जन-कल्याण की किसी भी गतिविधि के लिए संसाधनों और धन की कमी नहीं होने दी जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे-मातरम् के गान के साथ आरंभ हुई।

87 Views
What do you think?

Leave a Reply