Skip to content
Thursday, 22 October 2026
बैतूल

4 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस मनाएगा भारत स्वाभिमान न्यास

1 min read
Text Size:

बैतूल- भारत स्वाभिमान न्यास के जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में 4 अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस के अवसर पर निशुल्क जड़ी-बूटी पौधों के वितरण तथा औषधीय पौधों के रोपण के संबंध में चर्चा की गई। बैठक में पतंजलि भारत स्वाभिमान न्यास बैतूल तहसील के प्रभारी के तौर पर पंजाबराव अडलक के नाम पर सहमति बनी। योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की भी बैठक इसके पश्चात आयोजित की गई, जिसमें अगस्त माह के दूसरे सप्ताह में योगासन स्पोर्ट्स की जिला स्तरीय प्रतियोगिता करवाने का निर्णय लिया गया।

इस बैठक में भारत स्वाभिमान न्यास के जिला प्रभारी सुनील कुबड़े, महिला पतंजलि की प्रभारी संगीता अवस्थी, युवा भारत के प्रभारी हितेश पटेल, योग संदेश प्रभारी विनोद परिहार, जिला योग प्रभारी नर्मदा प्रसाद मिश्रा, उमाशंकर बारस्कर, रामदयाल बोरबन, हितेंद्र देशमुख, हरिहर रावत, नंदकिशोर चौरे, दिनेश लिखितकर, अनिल साहू, भोजराज देशमुख, सुनील मेसरे, मिश्रीलाल डढोरे, मनोहर साहू, शिखा बारस्कर, प्रीति साहू साक्षी शर्मा सहित सभी सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित थे।

142 Views
What do you think?

Leave a Reply