Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

गृह मंत्री अमित शाह ने भगवान श्री परशुराम जन्मस्थली, जानापाव में दर्शन और पूजन-अर्चन किया

1 min read
Text Size:

भोपाल : केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने इंदौर जिले के जानापाव में भगवान श्री परशुरामजी जन्म-स्थली में दर्शन और पूजन-अर्चन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, इंदौर जिले के प्रभारी तथा प्रदेश के गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा, सांसद वी.डी. शर्मा, पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री सुश्री उषा ठाकुर, धार सांसद छतर सिंह दरबार ने भी दर्शन और पूजन-अर्चन किया।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अमित शाह को बताया कि 10 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से श्री परशुराम लोक का विकास प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने विगत माह जानापाव भ्रमण के दौरान भगवान श्री परशुराम जी की जन्म-स्थली का प्रमुख धार्मिक स्थल के रूप में विकास और यहां भव्य परशुराम लोक बनाने की घोषणा की थी।

विमानतल पर हुआ स्वागत

इसके पूर्व अमित शाह का इंदौर विमानतल पहुँचने पर मुख्यमंत्री श्री चौहान ने पुष्प-गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। केन्द्रीय मंत्री द्वय नरेन्द्र सिंह तोमर और भूपेन्द्र यादव, प्रदेश के मंत्रीगण डॉ. नरोत्तम मिश्रा और तुलसीराम सिलावट, सांसद द्वय वी.डी. शर्मा और शंकर लालवानी, राज्य सभा सदस्य श्रीमती कविता पाटीदार, महापौर पुष्यमित्र भार्गव, पूर्व विधायक राजेश सोनकर और अन्य जन-प्रतिनिधियों ने भी स्वागत किया।

97 Views
What do you think?

Leave a Reply