मुख्यमंत्री कल खातेगांव में आएंगे, विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में होंगे शामिल

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

मुख्‍यमंत्री श्री चौहान खातेगांव में हंडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ का करेंगे वितरण

विधायक आशीष शर्मा, कलेक्टर श्री गुप्‍ता एवं एसपी श्री उपाध्‍याय ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का लिया जायज

प्रदीप साहू खातेगांव l मध्य प्रदेश सरकार के जननायक मुख्‍यमंत्री शिवराज सिंह चौहान 31 जुलाई को खातेगांव विधानसभा में विकास पर्व के तहत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्‍यमंत्री श्री चौहान खातेगांव में 1294.27 करोड़ की हंडिया माइक्रो उदवहन सिंचाई परियोजना का भूमि पूजन एवं विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों को हितलाभ वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन को लेकर विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता एवं आमजन प्रदेश के मुखिया के आगमन स्वागत की तैयारी में जुटे हैं खातेगांव नगर में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारी को लेकर नगर के मुख्य मार्ग सहित सभा स्थल तक मार्ग को दुल्हन की तरह सजाया गया चारों ओर शासन की योजनाओं के बैनर पोस्टर लगाए गए प्रदेश के मुखिया के आगमन की सभी तैयारियों को विधायक आशीष शर्मा अपने साथियों के साथ पूर्ण करने में जुटे l. दोपहर 2:30 बजे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हेलीकॉप्टर से खातेगांव कृषि उपज मंडी पहुंचेंगे यहां से. रथ पर सवार होकर खातेगांव कृषि उपज मंडी से नेमावर रोड होते हुए तीन बत्ती चौराहा गणेश चौक जवाहर चौक अटल चौक इमली बाजार होते हुए पुलिस थाने के सामने से बस स्टैंड एवं वर्षा रोड सोनी भोजनालय अस्पताल रोड के सामने से प्रदेश के जननायक जनता का अभिवादन करते हुए सभा स्थल डाक बंगला मैदान पहुंचेंगे जहां पर विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के स्वागत के लिए खातेगांव नगर के प्रमुख मार्गों पर बड़ी संख्या में समाज जनों ने जनप्रतिनिधियों ने नगर के व्यापारी एवं राजनीतिक धार्मिक सामाजिक संगठन के पदाधिकारियों ने अपने अपने मंच से विधायक आशीष शर्मा के मार्गदर्शन में जगह जगह मुख्यमंत्री जी का अभिनंदन कर प्रतीक चिन्ह भेंट करेंगे प्रदेश के मुखिया शिवराज जी के आगमन को लेकर नगर में चारों ओर हर्ष दिखाई दे रहा है खातेगांव विधानसभा क्षेत्र को मिलने वाली बड़ी सौगात निश्चित ही खातेगांव विधानसभा को एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगी l मुखिया के आगमन पर निश्चित ही खातेगांव विधानसभा वासियों को और भी सौगाते मिलेगी l मुख्यमंत्री श्री चौहान के कार्यक्रम को दृष्टिगत रखते हुए. विधायक आशीष शर्मा, कलेक्टर ऋषव गुप्‍ता एवं एसपी संपत उपाध्‍याय ने कार्यक्रम स्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश अधिकारियों को दिए। निरीक्षण के दौरान खातेगांव विधायक आशीष शर्मा सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी भी उपस्थित थे।

इस दौरान कलेक्‍टर श्री गुप्‍ता ने वर्षा को दृष्टिगत रखते हुए कार्यक्रम स्थल पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए। कार्यक्रम स्थल पर उन्होंने नागरिकों के लिए बैठक व्यवस्था, पेयजल, आगमन, निर्गम, बेरिकेटिंग सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया।

एसपी श्री उपाध्‍याय ने कार्यक्रम स्थल पर यातायात, पार्किंग तथा सुरक्षा व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं के संबंध में पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत हिमांशु प्रजापति, एसडीएम देवास टी प्रतिक राव, एसडीएम बागली शोभाराम सोलंकी, एसडीएम कन्‍नौद अभिषेक सिंह, एसडीएम खातेगांव प्रवीण प्रजापित, डिप्‍टी कलेक्‍टर अभिषेक शर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा एसडीओपी श्रीमती ज्योति उमठ खातेगांव तहसीलदार राकेश यादव थाना प्रभारी विक्रांत झंझोट सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे विधायक आशीष शर्मा के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष कचरू पटेल राजेश मीणा डॉ विजय गुर्जर अर्जुन पवार , कन्नौद जनपद अध्यक्ष श्रीमती सावित्री रेवाराम सारण युवा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राजावत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष निलेश जोशी, खातेगांव नगर परिषद अध्यक्ष सारिका नरेंद्र चौधरी, नेमावर नगर पंचायत अध्यक्ष गोपाल कृष्ण अग्रवाल, कन्नौज नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती गायत्री राधेश्याम जाट, भाजपा महिला मोर्चा जिला मंत्री श्रीमती उषा रवि शर्मा, सरपंच प्रतिनिधि ओम कुड़िया इकलेरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष धीरज जोशी, शुभम पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं ने समस्त जन समूह एवं कार्यकर्ताओं से अपील की है कि प्रदेश के मुखिया के रोड शो एवं जनसभा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं l

Views Today: 2

Total Views: 198

Leave a Reply

error: Content is protected !!