मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने के लिए बीएलओ से संपर्क करें

WhatsApp Image 2025-09-19 at 11.24.35 PM

2 अगस्त से शुरू होगा विशेष अभियान

हरदा- मतदाता सूची अद्यतन तैयार करने के लिए द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आगामी 2 अगस्त से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके तहत मतदाता अपने निकटतम मतदान केंद्र के बी.एल.ओ. से संपर्क कर मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वा सकेंगे। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ऋषि गर्ग ने मतदाता सूची के द्वितीय संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम का व्यापक प्रचार प्रसार करने के निर्देश सभी एसडीएम और तहसीलदारों को दिए हैं। उन्होंने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्र में कोटवारों के माध्यम से इस विशेष अभियान का व्यापक प्रचार प्रसार किया जाए, ताकि कोई भी व्यक्ति जो मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाने की पात्रता रखता है, वह अपना नाम मतदाता सूची में जुड़वा सके। उन्होंने राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र एनआईसी के माध्यम से इस कार्यक्रम की सूचना देने संबंधी एस एम एस करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए हैं।
130 Views

Leave a Reply

error: Content is protected !!