Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

बालाघाट के परसवाड़ा क्षेत्र को सर्व-सुविधायुक्त बनाया जायेगा

2 min read
Text Size:

राज्य मंत्री श्री कावरे ने विकास पर्व पर 76 लाख के निर्माण कार्यों का किया भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

राज्य मंत्री श्री कावरे ने कहा कि परसवाड़ा विधानसभा क्षेत्र का लामता एक महत्वपूर्ण स्थान है। इसके आसपास जनजातीय क्षेत्र की बड़ी आबादी निवास करती है। इसे ध्यान में रखते हुए ग्राम लामता में सभी आवश्यक सुविधाएँ उपलब्ध कराई जायेंगी। उन्होंने कहा कि 9 करोड़ रूपये लागत का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भवन जल्द बनाया जायेगा। इस क्षेत्र में 8 करोड़ रूपये लागत का कॉलेज भवन भी लगभग बनकर तैयार हो गया है। लामता पंचायत के लिये 40 लाख 48 हजार रूपये की पेयजल योजना को मंजूरी मिल गई है। मंत्री श्री कावरे ने इस मौके पर आँगनवाड़ी केन्द्र भवन, माध्यमिक शाला भवन का भूमि-पूजन किया। उन्होंने विकास पर्व के दौरान आँगनवाड़ी केन्द्र भवन का लोकार्पण किया।

138 Views
What do you think?

Leave a Reply