Skip to content
Monday, 2 November 2026
भोपाल मध्य प्रदेश

राज्य औषधीय पादप बोर्ड प्रदेश में औषधीय खेती को दे रहा बढ़ावा

1 min read
Text Size:

भोपाल : राज्य औषधीय पादप बोर्ड प्रदेश में औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के लिये निरंतर प्रयास कर रहा है। बोर्ड आयुष विभाग के अंतर्गत संचालित हो रहा है।

बोर्ड ने ऐसे प्रयास किये हैं कि किसान परंपरागत खेती के साथ औषधीय पौधों की खेती की ओर अग्रसर हों और फसल विविधता का लाभ प्राप्त करें। इससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा। राज्य औषधीय पादप बोर्ड औषधीय पौधों की खेती को बढ़ावा देने के साथ उनके वैज्ञानिक तरीके से भंडारण, विपरण और प्र-संस्करण के लिये निजी क्षेत्र की आयुष औषधियों की कंपनी के साथ एमओयू करने के प्रयास भी कर रहा है। प्रदेश में आयुष औषधियों के अनुसंधान के लिये भी बोर्ड द्वारा प्रयास किये जा रहे हैं।

123 Views
What do you think?

Leave a Reply